नैनीताल/कालाढूंगी – कोटाबाग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कुलदीप तड़ियाल के संचालन में सर्वसम्मति से मुकेश वर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। प्रभाकर ढोडीयाल उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर बुडलाकोटी को सचिव, गोविंद पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वहीँ कोटाबाग व्यापार मंडल की अन्य पदों में भी नियुक्ति की गई। वही नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।