कोटद्वार में युवक को गुलदार ने बनाया निवाला, बुरी हालत में मिला शव…..

कोटद्वार में बीरोंखाल  तहसील की ग्राम पंचायत बमराडी के गांव भैंस्वाड़ा में गुलदार के हमले में एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे की है। तहसीलदार राजेंद्र ममगाईं ने बताया कि भैंस्वाड़ा निवासी दिनेश चंद्र ढौंडियाल (38) मंगलवार सुबह जंगल में शौच के लिए गया था। वहां गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर काफी दूर तक ले गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचनामे की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बैजरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के शरीर पर गुलदार के पंजे और जबड़े के निशान मिले हैं। उसका दाहिना पैर भी गुलदार ने खाया हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रेंज अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि मृतक आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल दिनेश की मां को 50 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता दी गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here