Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कोटद्वार में बकरी चुगाने गए युवक को गुलदार ने बनाया निवाला….

कोटद्वार में बकरी चुगाने गए युवक को गुलदार ने बनाया निवाला….

पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोटद्वार के द्वारीखाल में गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया।गुलदार ने पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह (28 साल) पर उस वक्त हमला किया जब वो नयार नदी पार जंगल में बकरी चुगाने गया था। लैंसडाउन वन प्रभाग की लैंसडाउन रेंज की रेंज अधिकारी पूनम बहुखंडी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें पौड़ी जिले में ही 22 जून की सुबह ग्राम भैंसोड़ा में गुलदार ने शौच को गए 38 वर्षीय दिनेश चंद्र को निवाला बना दिया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गांव से दूर झाड़ि‍यों में अधखाया शव बरामद किया था। घटना के अगले दिन वन विभाग की ओर से घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया। 28 जून को भैंसोड़ा में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। हालांकि, गुलदार के कैद होने के बावजूद गांव में गुलदार की दहशत कम नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2