Homeराज्यउत्तराखण्डकॉर्बेट पार्क के वीवीपीएफ के बेरोजगार युवकों ने रोजगार देने संबंध में...

कॉर्बेट पार्क के वीवीपीएफ के बेरोजगार युवकों ने रोजगार देने संबंध में उपनिदेशक को दिया ज्ञापन।

नैनीताल – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ग्रामीण क्षेत्रों से विलेज वॉलिंटियर प्रोटेक्शन फोर्स के अंतर्गत रखे गए वालंटियर युवकों ने कॉर्बेट प्रशासन को रोजगार देने के संबंध में उपनिदेशक नीरज शर्मा से मुलाक़ात की।

विलेज वॉलिंटियर्स प्रोटेक्शन फोर्स के एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने कोर्बेट के उपनिदेशक से रोजगार देने संबंध में मुलाकात के साथ ही ज्ञापन दिया। विलेज विलेज वॉलंटरी फोर्स के लोगों ने कहा कि वे वॉलंटरी विलेज प्रोडक्शन प्रोटक्शन के मेंबर है, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत 2 वर्षों से वे लोग निशुल्क सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2020 में कोर्बेट प्रशासन की ओर से खाली आश्वासन दिया जा रहा है कि भविष्य में कोर्बेट की ओर से कोई योजना या रोजगार आता है तो उसमें प्राथमिकता वीवीपीएफ को दिया जाएगा।

इससे पहले भी उन्होंने कहा कि वे निदेशक महोदय को ज्ञापन दे चुके हैं, जिसमें पूर्व निदेशक महोदय द्वारा हमें पूर्ण आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में या तो टूरिज्म या अन्य रोजगार उन लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने आज उपनिदेशक नीरज शर्मा को बताया कि अभी तक ना ही हमारे बारे में कॉर्बेट प्रशासन ने सोचा उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें रोजगार नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बता दें कि जब भी कॉर्बेट के आसपास लगते गांव में कोई हाथी आ जाए, अन्य जानवर घायल हो जाए, या मानव वन्यजीव संघर्ष हो जाए आदि तो उस समय की स्थिति को संभालने के लिए इन विलेज वालंटियर प्रोटेक्शन फोर्स का कार्य होता है। उस कार्य से निपटने के लिए वीवीपीएफ तैनात की गई थी।

वही इस संबंध में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नीरज शर्मा ने कहा कि आज वीवीपीएफ द्वारा उनको रोजगार दिए जाने के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया है, जिसको वे अपने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर नियमुसार कार्रवाई करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular