कॉमेडियन भारती सिंह शादी ने गोवा के मर्कुईस बीच रिजॉर्ट में हर्ष लिंबाचिया के साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं। भारती सिंह की शादी में कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए।
शादी से पहले भारती और हर्ष ने दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए एक पूल पार्टी रखी जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, शनाया ईरानी, आसा नेगी, रितिक धन्जनी, प्रिया बनर्जी, मोनालिसा जैसे कई टीवी सितारे शामिल नजर आए। और कईयों ने खूब धमाल भी मचाया..जिसमे सबसे पहला नाम आता है राखी सावंत का।
राखी सावंत एक वीडियो में आरजे मलिश्का के साथ भी मस्त होकर नाचती नजर आ रही हैं, और क्लासिक अंदाज में डांस कर रही हैं।
टीवी जगत के सभी सेलिब्रिटीज इस समय भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या की शादी के जश्न में शामिल हैं। दोनों के शादी से जुड़े कार्यक्रमों में टीवी जगत के स्टार्स ने शिरकत की।
देखिये भारती सिंह की शादी की और भी पिक्स :