Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म कैसे रहेंगे आज के ग्रह योग, आर्थिक मामलों में कितनी प्रगति करेंगे...

कैसे रहेंगे आज के ग्रह योग, आर्थिक मामलों में कितनी प्रगति करेंगे आप! जानने के लिए पढ़ें और शेयर करें

मेष: कोई आपको साथ घुमने चलने का प्रस्ताव दे सकता है ,जिसे आप चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर वर्तमान परिस्थिति आपको परेशान कर सकता है लेकिन तसल्ली रखें जल्द ही राहत मिलने की संभावना है।

वृष : सड़क यात्रा करने वालों की यात्रा सुखद रहने की संभावना है ।पेशेवर मोर्चे पर आप अपनी दक्षता से कई सारे काम को समेट सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर आ रही समस्या अब दूर होती नजर रही है। किसी ऋण का भुगतान करने के लिए आपके पास पैसा आ सकता है

मिथुन: व्यापार के मोर्चे पर किसी गलतफहमी के कारण आप एक आकर्षक सौदे को गंवा सकते हैं। निविदा में देरी की वजह से आपके हाथों से कोई आकर्षक अवसर फिसल सकता है। घरेलू मोर्चे पर किसी की उपस्थिति से आपको परेशानी हो

कर्क : जिन्हें आपने पैसे उधार दिया है उन लोगों को लौटाने का आग्रह भेज सकते हैं ।परिवार के किसी असंतुष्ट सदस्य को आज प्यार से मना लेने की संभावना है ।प्यार में आ चुकी निरसता का एहसास होगा ,नई ताजगी लाने के लिए वक्त निकाल सकते हैं ।

सिंह : वित्तीय मोर्चे पर सही प्रबंधन की बदौलत सुरक्षित रहने की संभावना है। बिमार अपने स्वास्थ्य में तेजी से सुधार महसूस कर सकते हैं ।रोमांटिक जोङे हसीन पल बिताने शहर से बाहर का रुख कर सकते हैं ।वाहन चलाते समय सावधानी रखना हितकर होगा।

कन्या: किसी के प्यार के चक्कर में पङने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।घर में शांति कायम रहेगी जिससे आप राहत महसूस कर सकते हैं । किसी संपत्ति को खरीदने की दिशा में एक और कदम आगे बढा सकते हैं ।

तुला : यात्रा की योजना बना सकते हैं ,यात्रा के दौरान किसी के प्यार में पङने की संभावना है ।बैंक लोन की मदद से आप अपना घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं ।कोई भी बहूमुल्य एशोआराम का साधन खरीदने के लिए आपको सोचना नहीं पङेगा।

वृश्चिक : आपको हर वक्त रोने की आदत से छुटकारा पाना होगा अन्यथा लोग आपसे दूर भाग सकते हैं ।प्रेमी के साथ यादगार समय बिताने के लिए की गई भब्य तैयारी के बावजूद भी आपको औपचारिकता भर से संतुष्ट होना पङ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर जुबान को काबू में रखना हितकर होगा ।

धनु : पेशेवर मोर्चे पर सहकर्मियों के साथ अच्छा संबंध बनाकर रखना मुसीबत के समय में काम आ सकता है ।कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना जल्द ही पूरा होने की संभावना है ।समाजिक मोर्चे पर आपके पहल की सराहना होने के संकेत हैं ।व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने की संभावना है । फिटनेस के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम मिल सकता है ।

मकर: किसी समारोह का टिकट लेने में आप बिलंब कर देंगे ,जिसकी वजह से आपकी योजना चौपट हो सकती है । रोमांटिक मोर्चे पर बहस होने की संभावना है ।आर्थिक मोर्चे पर सुधार के संकेत हैं । पुरानी बिमारी का घरेलू उपचार के द्वारा स्थायी रुप से ध्यान रखा जा सकता है ।

कुंभ : पेशेवर मोर्चे पर आप कल के लिए कुछ छोङने के मूड में नहीं होंगे । आजका दिन आपके लिए काफी खुशनुमा रहने की संभावना है , किसी के प्रति आपका अथाह प्रेम अतत: उसके दिल को जीतने वाला है । आवेग में की गई खरीददारी में आपको अपेक्षा से अधिक पैसा देना पङ सकता है

मीन : किसी संपत्ति को लेने से पहले गहनता से उसकी जांच पङताल कर लेना सही रहेगा ,जरुरी नहीं जैसा पेश किया जा रहा है सब सही हो ।लम्बे समय से घर से बाहर रहने वाले किसी सदस्य के जल्दी से लौटने की संभावना अभी नहीं दिख रही ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2