Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एकेडमिक इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एकेडमिक इनक्यूबेशन सेंटर का किया उद्घाटन।

हरिद्वार – हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और उद्योगपतियों से जुड़ी संस्था सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल की गई है।

इसके लिए लिए विश्वविद्यालय परिसर में एकेडमिक इनक्यूबेशन सेंटर बनाया है। जहां छात्रों को रोजगार संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री समेत कई उद्योगपति और छात्र छात्राएं मौजूद रही।

इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जब सरकार, इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थान एक साथ काम करते है तो लोगो को रोजगार आसानी से मिल जाता है। उन्होंने हमेशा रोजगार परक शिक्षा पर ही जोर दिया है। सिडकुल तथा गुरुकुल विश्वविद्यालय के एक मंच पर काम करने से निश्चित रूप से छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2