हरिद्वार- हरिद्वार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मंत्री मदन कौशिक के आवास के पास धरना दे रहे कांग्रेसी नेताओं को उठाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने दर्जनभर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। दरअसल शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर भू माफियाओं को संरक्षण देने सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने और कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में खन्ना नगर स्थित मदन कौशिक के घर के पास सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे।
सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ते देख सीओ सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा और दर्जनभर कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में भी लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में काफी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रदर्शनकारियों ने गुंडागर्दी बताया और कहा कि इस तरह से प्रदर्शन की जबरन आवाज दबा देना लोकतंत्र की हत्या। 


