Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कैट एग्जाम में दून की सौम्या ने हासिल किए 94 ,90 अंक!

कैट एग्जाम में दून की सौम्या ने हासिल किए 94 ,90 अंक!

कैट अर्थात कॉमन एडमिशन टेस्ट। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) द्वारा आयोजित की जाती है। कैट के द्वारा छात्र व्यवसाय प्रशासन कार्यक्रम की पढ़ाई करते हैं और इस क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाते हैं।
बता दें कि कैट 2017 का रिजल्ट इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिसका छात्र  बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि कैट की परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को आईआईएम जैसे संस्थान में दाखिला दिया जाता है.
बताते चले कि दून की बेटी सौम्या ने देहरादून का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है , कैट एग्जाम में इस साल दून की सौम्या ने 94 ,90 अंक हासिल किए. जिसके बाद पूरे शहर में खुशी की लहर दिखाई दे रही है .
कैट 2018 के लिए कब से शुरू करें तैयारी?
साल 2017 को आधार माना जाए तो इस वर्ष भी कैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है और परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। इस हिसाब से परिक्षार्थियों के पास अभी से करीब छह महीने का समय बचता है। जो अभ्यर्थी इस साल परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं उनके लिए इतना समय पर्याप्त है। इसलिए आपको अपनी तैयारी अभी से ही शुरू करनी चाहिए और मन लगाकर पढ़ना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2