मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के.सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के साथ प्रदेश की जल विद्युत क्षमताओं के विकास, निर्माणाधीन योजनाओं पर तेजी से कार्य किये जाने तथा लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों के निराकरण आदि से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की…