Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए 30 जून तक बुकिंग फुल, इसलिए...

केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए 30 जून तक बुकिंग फुल, इसलिए है ये गुफा खास…..

रुद्रप्रयाग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ की ध्यान गुफा में रातभर साधना के बाद से यह गुफा देश-विदेश में प्रसिद्ध हो गयी है। अब ध्यान गुफा में ठहरने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बीते 13 दिनों में यहां 15 श्रद्धालु ध्यान कर चुके हैं। 30 जून तक के लिए भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग मिल चुकी है। 9 मई से शुरू हो चुकी बाबा केदार की यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। ध्यान गुफा में ध्यान करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उम्र का न्यूनतम मानक 18 वर्ष रखा है। इसके अलावा जो भी यात्री बुकिंग करवा रहा है, उसके लिए स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही स्थानीय डॉक्टर का चिकित्सा प्रमाणपत्र भी अनिवार्य किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2