Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड…..

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड…..

देहरादून- केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया है। जिसके चलते केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी आसमान में बादल छाए हुए है। रविवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा था। इस दौरान धूप-छांव का खेल चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे से केदारनाथ में घने बादल छाए रहने के साथ ही वासुकीताल, दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी ताल समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हिमपात होने लगा। इस दौरान केदारनाथ में भी बर्फ की फुंआरें गिरी। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के कारण केदारपुरी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे यात्री व अन्य लोग अलाव का सहारा लेने गए हैं।

वहीं चमोली जिले में भी रविवार को अचानक दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, नीलकंठ पर्वत, सतोपंथ और नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलीं। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। जोशीमठ क्षेत्र में कुछ देर तक बारिश भी हुई। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने गरम कपड़े निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे तीर्थयात्री शाम होते ही अपने कमरों में दुबक रहे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से तीर्थयात्रियों और राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था भी कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2