Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केदारधाम में जारी है बर्फबारी, पूर्व मुख्यमंत्री बर्फबारी में फंसे

केदारधाम में जारी है बर्फबारी, पूर्व मुख्यमंत्री बर्फबारी में फंसे


देहरादून। उत्तराखंड का मौसम करवट ले चुका है। केदारधाम में बर्फबारी जारी है। जहां भारी संख्या में श्रद्धालु केदारधाम पहुंचे हैं, वहीं उत्तराखंड सरकार की किरकिरी कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज रावत समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता केदारधाम पहुंचे है, जहां बर्फबारी के बीच वे भी यात्रियों के साथ फंस गए हैं। बर्फबारी के बीच यात्रियों को फिलहाल मौसम ठीक होने तक सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा गया है।
भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत केदारनाथ धाम में फंस गए है| इस खराब मौसम के कारण ना हेलीकाप्टर उड़ान भर पा रहा है और ना ही वापसी का पैदल मार्ग सुरक्षित है| फिलहाल मौसम के साफ होने का इंतजार किया जा रहा है| केदारनाथ में पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक मनोज रावत भी फंस गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2