Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक...

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का जसपुर दौरा।

उधम सिंह नगर – भाजपा की केंद्र सरकार अपने 8 साल के सफल कार्यकाल को लगातार जन जन तक अपने विकास कार्यो और उपलब्धियां पहुँचा रही है, उसी के तहत सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सभी विधान सभाओं के दौरे पर है। वहीं आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा पहुचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल के यंहा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और उन्हें बधाई भी दी।

वही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करता हुए बताया कि सभी विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है और उनकी सेवा के समर्पण पर उन्हें बधाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगतार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एक लाख करोड़ से भी अधिक बजट देकर जो विकास की गंगा प्रधानमंत्री मोदी ने बहाई है उससे उत्तराखंड की जनता ना केवल उनके प्रति आस्था रखती है बल्कि जनता ने सोच लिया है कि अगर विकास होगा तो नरेंद्र मोदी की सरकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुचाने का काम कर रही है वही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी उप चुनाव की जीत को ऐतिहासिक बताया और उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular