Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकेंद्र की नीतियों के चलते बैंकों की हड़ताल, इतने का कारोबार हुआ...

केंद्र की नीतियों के चलते बैंकों की हड़ताल, इतने का कारोबार हुआ प्रभावित…..

देहरादून- यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक इंप्लायज के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहे। एसबीआइ, पीएनबी, केनरा समेत अन्य सभी बैंक बंद हैं। कर्नाटक, नैनीताल समेत कई अन्य निजी बैंको ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। बैंकों की हड़ताल से आम जन को कई तरह की दिक्कतें का भी सामना करना पड़ रहा है। लेन-देन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हड़ताल में राज्य से लगभग 1650 शाखाओं में कार्य पूर्णतया ठप रहा। लगभग 15000 हजार कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर शामिल रहे। यह हड़ताल सरकार द्वारा बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक व देना बैंक के आपसी विलय के प्रस्ताव के खिलाफ की जा रही है। 

देहरादून में यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक इंप्लायज के बैनर तले बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और परेड ग्राउंड में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, ऋषिकेश में भी सभी बैंकों में हड़ताल रही। बैंकों की हड़ताल के चलते यहां करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। यूनाइटेड यूनियन के सदस्य जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि यूनियन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है। इससे बैंक की आर्थिक स्वायत्तता एवं मजबूती प्रभावित होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज सफल हड़ताल के बाद भी अगर सरकार हमारी मर्जर को रोकने की व वेतनमान जल्द पुनिरीक्षित की मांग सरकार नहीं मानती तो आने वाले समय में बैंक कर्मचारी एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular