Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, दीवाली तक कंट्रोल में होगा करोना......

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, दीवाली तक कंट्रोल में होगा करोना……

नई दिल्ली- कोरोना के केस जैसे जैसे बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे लोगों के मन में इसके जल्दी ठीक होने की आस भी खत्म होती जा रही है। रोजाना केसों का आंकड़ा बढ़ना खतरे की घंटी तो है ही लेकिन इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक राहत भरी खबर सुनाई है। बेंगलुरु में अनंतकुमार फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशन फर्स्ट वेब सेमिनार में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में, संभवतरू दिवाली तक हम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी और डॉक्टर सी.एन. मंजूनाथ जैसे विशेषज्ञ इस बात पर संभवतरू सहमत होंगे कि कुछ वक्त बाद यह भी अतीत में आए अन्य वायरस की तरह सिर्फ स्थानीय समस्या बनकर रह जाएगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस वायरस से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। इतना ही नहीं हर्षवर्धन ने कहा, उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में, संभवतः दीवाली तक हम संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने यह उम्मीद जताई है कि साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन का निमार्ण कर लिया जाएगा। इस बात से तो हम मुंह नहीं मोड़ सकते हैं कि कोरोना के समय में जीवन बहुत प्रभावित हुआ है और इससे जहां लोग बेरोजगार हुए हैं वहीं बहुत से लोगों ने इस वाय़रस के कारण अपनों को भी खोया है। कोरोना को खत्म करने के लिए देश दुनिया में इसकी वैक्सीन पर काम हो रहा है। कोरोना के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन, फेपिराविर, रेमडेसिविर जैसी कई नई-नई दवाएं लॉन्च हो रही है। वहीं अगर बात भारत की करें तो भारत में तीन वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। इसमें से एक कोवैक्सिन है, दूसरी जायकोव-डी है और तीसरी वैक्सीन कोविशील्ड है इन तीनों वैक्सीन पर भारत तेजी से काम कर रहा है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular