कुवंरपुर, सिसईयां, बैकुण्ठपुर, सुरेन्द्रनगर समेत एक बी.डी.सी रिक्त पद पर चुनाव आज।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज के ग्राम कुंवरपुर, सिसईयां, सुरेन्द्रनगर, बैकुण्ठपुर में रिक्त प्रधान पद और एक बी.डी.सी पद के लिए आज दिन सोमवार सुबह 8 बजे से चुनाव हो रहे हैं।

सभी ग्रामसभाओं में मतदान हेतु कुल 30 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जिन पर मतदान जारी है। अधिकतर बूथों पर दोपहर 2 बजे तक लगभग 65-70% मतदान हुआ। मतदान का समय सांय 5 बजे तक रहेगा।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टी से प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि शांतिपूर्ण मतदान हो सके।

मतदान केंद्रों पर चुनाव के दौरान निरिक्षण करने पहुंचे किच्छा तहसीलदार पी.सी भण्डारी ने बताया की सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है उन्होंने बताया की अधिकतर मतदान केंद्रों पर 70-75% मतदान हो चुका है और सांय 5 बजे तक मतदान का समय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here