देहरादून – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा कुमाऊं दौरे में दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तिरंगे को लेकर दिया गया है बयान उनके तानाशाही को दिखा रहा है जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सत्ता की हनक दिखाकर अपनी बात मनवाना चाहता है।
आप नेता ने कहा कि अगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्य की जनता से अपने इस बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो फिर आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलने का काम करेगी और जनता को भाजपा की खोखली सच्चाई बताएगी।
आप नेता ने कहा कि इन दिनों भाजपा जो तिरंगे को लेकर अभियान चला रहे हैं वह उनका कोई देश भक्ति वाला काम नहीं बल्कि मिशन 2024 को सफल बनाने की रणनीति मात्र है।