Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म किस-किस राशि वाले मिलेगी आज सफलता, किसको होगी हानि…! जानने के लिए...

किस-किस राशि वाले मिलेगी आज सफलता, किसको होगी हानि…! जानने के लिए पढ़ें और शेयर करें

मेष :- निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की परेशान रहेंगे।

वृष :- आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त चतुरता की ज़रूरत होगी।

मिथुन :- वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। घर का माहोल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क :- सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।

सिंह :- आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।

कन्या :- अटके हुए मामले और उलझ जाएंगे और खर्चो मे अधिकता आपको परेशान कर सकती है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए।

तुला :- कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृश्चिक :- आपके परिवार की आशाओ को पूरा ना कर पाने के कारण मन उदास रह सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक नयें स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा।

धनु :- संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा।

मकर :- घूमना-फिरना आज के दिन अच्छा रहेगा, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी, परंतु साझेदार का चयन सोच-समझ कर करें।

कुंभ :- सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

मीन :- छोटे भाई-बहन आप से राय मांग सकते हैं। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2