किसको वरूण का सहारा…

0
790

कांग्रेस सरकार की लगातार चुनाव में हो रही हार पार्टी आलाकमान और कांग्रेसियों को हजम नही हो रही है। ऐसे में पार्टी के नेता होने वाले यूपी चुनाव के लिए चितिंत है। वहीं बीजेपी में शामिल गांधी परिवार के ही वरूण गांधी और मेनका गांधी भी भाजपा में अपनी सही जगह नही बना पा रहे है। हालाकिं उत्तरप्रदेश में वरूण के व्यक्तित्व को पंसद करने वालो का उड़ा हुजूम हैं। पर बीजेपी वरूण गांधी को यूपी में पार्टी का चेहरा बनाने का मन नही बना पा रही है। इस बात से वरूण पार्टी से नाराज है । ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वरूण और मेनका परिवार में यानी कांग्रेस में लौट सकते है।
युवा नेता और बेबाक व्यक्तित्व वाले वरूण गांणी के विचार कई युवाओं 04-varun-manekaके दिल पर छाप छोड़ चुके है। वरूण और उनसे प्रभावित लोगों ने वरूण गांधी यूथ बिग्रेड भी बनाया है। पर बताया जा रहा है कि भाजपा और संघ परिवार दोनों ही वरूण के इस फैसले से नाखुष है। उन्हें लगता है कि वरूण पार्टी से हटकर काम कर रहे है और अपनी अलग साख बनाना चाहते है जो पार्टी के लिए किसी भी सूरत में ठीक नही है। वहीं वरूण गांधी यूथ बिग्रेड के लोगों कहते है कि वरूण में अच्छे राजनेता होने के सभी गुण है। साथ ही वरूण जनता को लेकर संवेदनषील भी है। बिग्रेड के लोग यह भी कहते है कि यदि मोदी आर्मी बन सकते है तो वरूण यूथ बिग्रेड क्यो नही। भाजपा भी इस बात को जानती है कि पार्टी में वरूण का होना पार्टी के लिए अच्छा है। और इस बात में भी षक नही किया जा सकता कि भाजपा भी गांधी नाम के महत्व को समझती है और यूपी में वरूण की लोकप्रियता से भी अवगत है। पर संघ के चहीते ना होने से पार्टी में वरूण को सही जगह नही मिल रही है। वरूण के करीबी बताते है कि वरूण के भाशण ऊर्जावान होते है। वरूण हिदुत्व के बजाय नम्र धर्मनिरपेक्ष की छवि बनाना चाहते है। और यही बात संघ व पार्टी दोनो को ही पसंद नही है। जिसका अंदाजा वरूण को भी है। भापजा में युवा नेता को सही जगह न मिलने की वजह से कयास लगाए जा रहे है कि मां मेनका और बेटा वरूण कांग्रेस का दामन थाम सकते है। और परिवार के नाम को नई ऊचाईयां दिला सकते है। हालाकिं इस बात पर कांग्रेस ने कोई खुलासा नही किया और न ही मेनका और वरूण ने कुछ बताया है। पर मीडिया में खबरे है कि वरूण गुपचुप तरीके से कांग्रेस का दामन थामें है। अब देखना यह होगा कि वाकई वरूण और मेनका परिवार में लौटेगे या वरूण भाजपा में रहकर ही अपना कद बढ़ायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here