बुधवार को हिमाचल के गुम्मा गांव के पास दुर्घटना होती है और 45 लोगों की जान चली जाती है, हर कोई दुर्घटना से दुखी है ।
मुख्यमंत्री ने उसी दिन दुर्घटना पर शोक जताया और मुआवजे का भी ऐलान किया, लेकिन कांग्रेस संगठन ने इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके का दौरा करके शोक संतप्त परिवारों को संत्वना दी ।
अब वह से वापस आकर प्रदेश कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है और उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सड़क हादसे और अल्मोड़ा में भूख से लड़की के दम तोड़ने की शर्मनाक घटना पर त्रिवेन्द्र रावत सरकार पर निशाना साधा है। किशोर ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाचते रहे लेकिन दुर्घटना स्थल पर नहीं गए”।




