Thursday, February 26, 2026
Home उत्तराखण्ड अल्मोड़ा किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी एडीएम को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार।

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी एडीएम को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा/रानीखेत – किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी एडीएम एवी प्रेमनाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर रानीखेत कोतवाली लाया गया था।

यह सूचना मिलने पर तमाम युवा कोतवाली में धमक गए और उस पर सख्त कार्रवाई को लेकर नारेबाजी करने लगे। जब उन्होंने देखा कि पुलिस ने उन्हें कुर्सी में बैठाया है तो युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।‌‌‌‌

युवाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए‌ मौजूद ‌‌‌‌‌‌‌‌पुलि‌स अधिकारी से सवाल किया कि आखिर किसके दबाव में उक्त आरोपी एडीएम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा‌ रहा है।

इधर मीडिया से बातचीत में सीओ पुलिस ने आरोपी पर लगी धाराओं से छेड़छाड़ से इन्कार किया।

उन्होंने कहा कि नाबालिग के बयान लेने के बाद सुसंगत धाराएं आरोपी पर लगायी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2