कालाढुंगी विधानसभा के विकास खंड कोटाबाग परिसर मैं कांग्रेसियो ने एक दिवसीय धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल। कृषि बिल, को वापस लिए जाने की सरकार को चेतावनी दी और साथ ही बताया कि विकास कार्यो की सरकार द्वारा अनदेखी की जा रही है। नैनीताल जिले के विकासखंड कोटाबाग में कांग्रेसियों द्वारा काले कानून को लेकर प्रदर्शन किया गया।
आज कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड कोटाबाग में कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन gv किया गया।वही महेश शर्मा कांग्रेस का कहना था कि बीजेपी की तानाशाह सरकार ने अल्पमत में कृषि बिल पास कराए उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस द्वारा कोटाबाग में प्रदर्शन किया जा रहा है।
जर्जर सड़कें, बेरोजगारी, के अलावा केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार ने देश को कुछ भी नहीं दिया।और साथ ही कहा कि अगर केंद्र में बैठी सरकार काले कृषि कानून को वापस नहीं लेती है तो वह सभी किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे।




