शनिवार देर शाम बरातियों को लेकर लौट रही एक ओवरलोडेड मैक्स के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक किशोरी भी शामिल है। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। वाहन में कुल 21 लोग सवार थे। घायलों को विकासनगर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनमें से गंभीर रूप से घायल छह को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में दस दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है। बीती 19 अप्रैल को हुए बस हादसे में 45 लोगों की जान चली गई थी।