Homeराज्यउत्तराखण्डकार और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, दोनों पक्षों के बीच हुई...

कार और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट।

हरिद्वार – गुरुवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में शिव मूर्तिचौक के पास का है जब एक कार और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवकों को हल्की चोटें आई। तभी दोनों पक्षों के बीच गलती को लेकर एक-दूसरे से बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह बहस मारपीट में बदल गई और फिर आपस में लात-घूंसे चले, यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गलती कार चालक की थी। कार में दो महिलाएं और एक पुरुष बैठा हुआ था। वहीं बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे। जब बाइक सवार युवकों ने कार सवार व्यक्ति को उसकी गलती के लिए टोका तो कार में बैठी एक महिला ने युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू करी दी। इससे विवाद और बढ़ गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार के ड्राइवर को गाड़ी से उतारने के कोशिश की, लेकिन वो नहीं उतरा, इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया, परंतु इसके बाद भी कार का चालक गाड़ी से नहीं उतरा। इसी दौरान मौका देखते ही कार चालक महिला को बैठाकर मौके से फरार हो गया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular