काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर महिला के लिए देवदूत बने हेड कांस्टेबल अनिल कुमार।

नैनीताल/काठगोदाम – बीते रोज लखनऊ एक्सप्रेस काठगोदाम से अपने गंतव्य के लिए समय 11ः15 बजे रवाना हुई जिसमें अपने परिजनों को रेलगाडी तक छोडने आई महिला नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गई तथा वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए जा रही थी।

इसी दौरान रेलवे प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त हेड हे0कानि0 जीआरपी अनिल कुमार न अपनी जान की परवाह न करते हुऐ तुरन्त महिला का हाथ पड़कर चलती ट्रेन से सुरक्षित बाहर खींच लिया एवं महिला की जान बच गई। उत्तराखण्ड पुलिस के जांबाज हे0 कां0 अनिल के इस साहस एवं त्वरित निर्णय की हर ओर सराहना हो रही हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here