Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कांग्रेस 10 फरवरी को प्रदेशभर में फूंकेगी सरकार के पुतले, ये है...

कांग्रेस 10 फरवरी को प्रदेशभर में फूंकेगी सरकार के पुतले, ये है वजह…..

देहरादून- रुड़की शराब कांड को कांग्रेस ने सामूहिक हत्याकांड करार देते सरकार से इस्तीफा मांगा है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश भर में सरकार के पुतले फूंकेगी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के निर्देश दे दिए। वहीं, मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह सीधा सीधा सुनियोजित हत्याकांड है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नही है। इस घटना से देश भर में उत्तराखंड की बदनामी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2