देहरादून – कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने नियम 58 में सदन के अंदर सीमांत क्षेत्रों में सेना द्वारा स्थानीय लोगों को परेशान करने का मामला उठाया।
उन्होंने सदन में बताया कि मंदिर श्मशान घाटों का पुनर्निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। पैदल रास्तों का निर्माण सेना द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है, साथ ही सेना सीमांत लोगों के साथ कुछ पीड़न की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के गोदी गांव की जमीनों पर भी तार बाड़ कर रही है। उन्होंने सदन से सरकार द्वारा मध्यस्ता करने के को सलाह करने की मांग की जिससे स्थानीय लोगो के हितों की रक्षा हो सके।



