वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और रमेश जरकीहोली द्वारा विधानसभा से इस्तीफा देने पर इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हाथ बताया है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘इसमें अमित शाह सीधे तौर पर शामिल हैं, प्रधानमंत्री भी। वो ताकत और पैसे का प्रलोभन दे रहे हैं। वो इस सरकार को गिराना चाहते हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे। कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है। दोनों विधायक भाजपा में शामिल नहीं होंगे।’



