देहरादून- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन के खिलाफ डीजीपी अनिल रतूडी को ज्ञापन दिया। कांग्रेस ने डीजीपी से चैम्पियन के खिलाफ आईपीसी की धारा-155 क, 295, 295क के तहत मुकदमा करने की मांग की। प्रदेजह अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात की। प्रमोद ने कहा कि चैम्पियन ने देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस कर दोनों महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणियां की। यह महापुरुषों का ही नही बल्कि पूरे देश का अपमान है। वहीं डीजीपी ने इस मामले का परिक्षण करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, गौरव चैधरी, मानवेन्द्र सिंह, लाखीराम बिजल्वाण, रविन्द्र पोखरियाल, शोभाराम, राजेश शर्मा, दीप वोरा, सचिन थापा,रजत अग्रवाल आदि शामिल रहे।



