कांग्रेस नेता धस्माना को मारने नहीं, लूटपाट के लिए घुसे थे बदमाश : पुलिस

देहरादून : कांग्रेस नेता सूर्यकान्त धस्माना के दफ्तर में घुसे बदमाश उन्हें मारने नहीं बल्कि उनके दफ्तर में लूटपाट के लिए घुसे थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सुरेंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, आरोपी के पास से पुलिस कुछ लुटा हुआ सामान और गाड़ी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले कांग्रेस नेता के यंहा काम करता था। जबकि फरार उसके अन्य साथियो की तलाश की जा रही है।

लूटपाट नहीं मुझे मारने आए थे बदमाश  

दरसल 15 अक्टूबर को सुबह 3 अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर कांग्रेस नेता सूर्यकान्त धस्माना के दफ्तर में घुसकर उनके 2 नौकरों को बंधक बनाकर दराज से 20 हजार रुपए और उनके नौकर से जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। घटना के बाद कांग्रेस नेता सूर्यकान्त धस्माना का आरोप था कि बदमाश लूटपाट के लिए नहीं बल्कि उनको मारने आए थे।
बदमाशों तक सेंट्रो कार की मदद से पहुंची पुलिस  

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान आस-पास के कैमरे व लोगो से की गई गहन पूछताछ से एक वाहन UK07T 9585  सफेद  सैन्ट्रो से बदमाशों का भागना पाया गया। जिसके मालिक सूरज रावत निवासी डाकरा कैन्ट देहरादून का होना पाया गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि उपोक्त वाहन OLX  के माध्यम से सुरेन्द्र नामक व्यक्ति को बेचा जा चुका है । जब उनसे सुरेन्द्र नामक व्यक्ति के घर की जानकारी की गई तो उनके द्वारा दिये गये पते पर सुरेन्द्र नामक व्यक्ति का रहना नही पाया गया। इसके बाद पुलिस न ने सर्विलाइन्स के माध्यम से सुरेन्द्र नामक वय्कित का अमरोहा में रहना विदित हुआ वहाँ जाकर पुलिस टीम ने जानकारी की तो पता चा कि आजकल सुरेन्द्र कुछ बदमाशों के साथ रहकर संदिग्ध गतिविधियों में लिफ्त है तथा घटना में सेन्ट्रो कार का प्रयोग करता है।
पैसो की लालच में की लूटपाट 
पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेन्द्र को कतीनपानी नेपाली फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार सफेद रंग व लूटे गये रुपयों में से अभियुक्त के हिस्से के 5000 रु0 बरामद हुये । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पहले सूर्यकान्त धस्माना के यहाँ प्लम्बर का काम करता था। धस्माना काफी पैसे वाला व्यक्ति है। मै आजकल आर्थिक रुप से परेशान चल रहा था तो मैने आरिफ उर्फ मस्तकीम निवासी बिजनौर ,फईम निवासू अमरोहा तथा मिनुत निवासी बिजनौर के साथ मिलकर धस्माना के यहाँ लूट का प्लान बनाया । घटना के दिन तीनों के साथ कार से आया जहाँ से कार में बैठा रहा तथा उपरोक्त तीनों बदमाश प्लान के मुतबिक धस्माना जी के ऑफिस में घुसें और लूटपाट करके वापस आ गये । लूट में हमें 20,000 रुपये ,एक चैन ,दो  अंगुठी ,एक जोड़ी टाँप्स ,एक मांगटीका व चांदी का सिक्का मिला था, जिसमें  मेरे हिस्से में आठ हजार रुपये व एक चांदी का सिक्का आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here