देहरादून- उत्तराखंड़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पहले ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए। किशोर उपाधयाय ने धरने के दौरान प्रदेश मवनाधिकार कानून लागू करने की मांग की। वहीं किशोर उपाध्याय के समर्थन में कांग्रेस के विधायक भी खड़े हो गए। इस दौरान विधायक काजी निकजमुद्दीन और गोविद सिंह कुंजवाल की पुलिस कर्मियों से नोक झोक भी हो गयी। वहीं पुलिस द्वारा किशोर उपाध्याय और उनके साथ बैठे लोगों को जबरन उठाया गया। आपको बता दें कि किशोर उपाध्याय लंबे समय से प्रदेश मे वनाधिकार कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं।





