Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार पर गंभीर आरोप…

कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार पर गंभीर आरोप…

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भुवन कापड़ी ने कहा कि चंपावत उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी डरे हुए हैं, इसलिए मुख्यमंत्री आवास से अधिकारियों की संलिप्तता में खटीमा की जनता को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं…. साथ ही कुछ चुनिंदा भाजपा के नेताओं के सह पर पश्चाताप का कार्यक्रम खटीमा में किया जा रहा है…. ताकि चंपावत में एक संदेश दिया जा सके।

 

 

उन्होंने कहा कि चंपावत सीट खटीमा से लगी हुई विधानसभा सीट है और चंपावत की जनता भली-भांति जानती है कि पिछले 10 सालों से खटीमा में किस तरह के काम हुए हैं। उधर बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी डरी हुई नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि चंपावत में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। बीजेपी का दावा है कि चंपावत का चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक तरफा जीतने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2