कांग्रेस की हुंकार रैली में एक मंच पर दिखे पार्टी के दिग्गज नेता!

नई टिहरी :  टिहरी झील के ऊपर बन रहा एशिया का सबसे ऊंचा झूला डोबरा-चांठी पुल के निर्माण को बजट जारी करने और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के फिकवाल एवं गंगवाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने समेत प्रतापनगर की कई लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के बाहर हुंकार रैली निकली।

 कांग्रेस की हुंकार रैली में पार्टी के दिग्गज नेताओ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेश किशोर उपाध्याय समेत पार्टी नेताओ ने शिरकत की। प्रतापनागर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के उपेक्षा के विरोध में हुंकार रैली निकाली है। उनका कहना है कि पार्टी की मांग है कि डोबरा-चांठी पुल के निर्माण के लिए सरकार अति शीघ्र बजट जारी करे, साथी ही प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के फिकवाल एवं गंगवाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here