Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले को लेकर सीएम धामी के खिलाफ नारेबाजी...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले को लेकर सीएम धामी के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

नैनीताल/रामनगर – बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर सरकारी भर्तियों में घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया।

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि अधीनस्थ चयन लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न सरकारी नौकरियों को लेकर कराई जा रही परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होना सरकार पर कई सवाल खड़े करते हैं, उन्होंने कहा कि मामले में एसटीएफ द्वारा एक गिरोह को पकड़ा भी जा चुका है, उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी भी लिप्त है। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी भर्ती में घोटालों के साथ ही विभिन्न विभागों में तबादलों को लेकर भी लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब की जांच होनी चाहिए तथा दोषी लोगों को जेल भेजना चाहिए साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular