कांग्रेस अंदरूनी घमासान का शिकार, अस्तित्व ख़तरे में : बंशीधर भगत

देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि विभिन्न मामलों पर जिन चार विधायकों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था उन चारों ने अपना पक्ष उनके सामने रख दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि चार विधायकों के मामलों का पटाक्षेप हो गया है। जहाँ कुंवर प्रणव चैम्पियन दोबारा भाजपा में शामिल कर लिया गया है वहीं देशराज कर्णवाल को माफ़ी दे गई है। इसके अलावा महेश नेगी व पूरन सिंह फ़र्तवाल की बात सुन कर उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं। उंन्होने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विधायकों में किसी भी प्रकार की कोई नाराज़गी नहीं है। अगर कोई विधायक कार्यकर्ता, अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से अपनी बात रखता है तो परिवार का सदस्य होने के नाते विधायक व कार्यकर्ताओं का यह अधिकार है।

उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में आंतरिक संघर्ष का शिकार कांग्रेस आज देश भर में अपना अस्तित्व खोती जा रही है। कांग्रेस के नेता अपने ही पार्टी के नेताओं के कार्य कलापों पर आये दिन प्रश्न चिन्ह लगाते रहते है। यहाँ तक कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को भी परोक्ष चुनौती मिल रही है। उत्तराखंड में तो विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के चेहरे को लेकर अभी से संग्राम छिड़ चुका है। इससे साफ़ है कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत पहले से भी अधिक ख़राब होने जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here