कांग्रेसियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद….

देहरादून- राजीव गांधी भवन में आज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पाजंलि समर्पित कर याद किया। इस असवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी के चित्रों पर श्रद्धासुमन समर्पित किये। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने प्रयासों से स्वतंत्रता के बाद सभी रियासतों का विलय कराने का असाधरण काम किया था उसी का नतीजा है कि भारत आज एक सृदृढ़ राष्ट्र बन सका है। उन्होंने इंद्रिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वह एक निडर और साहसी नेता थी जिन्हाेंने राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर नेता विपक्ष इंद्रिरा ह्दयेश महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, राजपाल बिष्ट, प्रवीन त्यागी, शूरवीर सिंह सजवाण, विपुल नौटियाल, सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन समर्पित किये।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here