Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कल रूट प्लान देखकर ही घर से निकले, कई जगह के रुट...

कल रूट प्लान देखकर ही घर से निकले, कई जगह के रुट रहेंगें डायवर्ट…

देहरादून शैली श्रीवास्तव- स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न मार्गों के रूट में बदलाव किया है। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इसके अलावा पार्किंग और बेरिकेडिंग व्यवस्था भी विभिन्न जगहों पर की गई है। कार्यक्रम में छाता व अन्य सामान लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने इस दौरान पूरे शहर में सघन चेकिंग के बाद ही वाहनों को परेड ग्राउंड की तरफ आने के निर्देश दिए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर परेड ग्राउंड के चारों तरफ, सर्वे चैक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चैक, दर्शनलाल चैक, ओरिएंट चैक व पैसेफिक तिराहे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

सभी सरकारी वाहन सर्वे चैक से एवं पैसेफिक होते हुए रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेंगे।

पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले सरकारी वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेंगे। इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पास धारक वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही पार्क किए जाएंगे।

दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस किए जाएंगे। तीन नंबर रूट के सभी विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक से सीएमआई की ओर भेजे जाएंगे।  पांच नंबर और आठ नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2