देहरादून – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने धनराशि मिलने पर ही वर्दी पहनने का एलान किया है।बतादे कि बीते दिन ट्रैफिक शाखा काठगोदाम की मासिक बैठक में कर्मचारियों ने यह फैसला लिया । इस दौरान यातायात निरीक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की मांग की गई।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री आन सिंह ने कहा कि जब तक दो जोड़ी वर्दी को लिए धनराशि नहीं मिलती। चालक.परिचालक वर्दी नहीं पहनेंगे। बैठक में यातायात निरीक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करनेए फैमिली पास में आश्रितों की उम्र सीमा में छूट देने की मांग रखी गई। आन सिंह ने कहा कि परिवहन निगम ने पिछले महीने पर्वतीय मार्ग के घाटे का 38 करोड़ का प्रतिपूर्ति बिल शासन को भेजा थाए ऐसे में जिन परिचालकों का तबादला हुआ हैए उन्हें वापस बुलाया जाए। इसके अलावा अनुबंधित बस बेड़े को खत्म करने, अनुबंध करते समय निगम से डीजल देने की शर्तें भी खत्म करने की बात उठाई गई।



