Homeराज्यउत्तराखण्डएसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढा दूसरे छात्र का शव।

एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढा दूसरे छात्र का शव।

नैनीताल – कालाढूंगी के नयागांव कॉर्बेट फॉल में डूबे द्रोण स्कूल रुद्रपुर के 2 छात्र बीते कल नहाते समय कॉर्बेट फॉल झरने में डूब गए थे। जिनमें से कल शाम एक छात्र का शव बरामद कर लिया था, परंतु दूसरा शव कॉर्बेट फॉल झरने के भंवर में फंसे होने के कारण एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी बीते कल दूसरे छात्र का शव बरामद नहीं कर पाई।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान पानी को कम करने के लिए दूसरी ओर सप्लाई की गई। जिस पर एसडीआरएफ नैनीताल की टीम को कामयाबी मिली और दूसरे छात्र अभिजीत अधिकारी को रेस्क्यू कर ढूंढ निकाला, वहीं परिजनों ने स्कूल प्रबंधन का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराने को भी कहा।

छात्रों के डूबने की घटना के बाद वन विभाग ने कार्बेट वाटर फाल को पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। कालाढूंगी के रेंजर अमित गवासाकोटी ने बताया कि आज सोमवार को फाल को बंद करा दिया है। अग्रिम आदेश तक अभी बंद रखा गया है। कुछ पर्यटक आए भी थे, उन्हें गेट से वापस कर दिया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular