Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के...

एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार।

देहरादून – फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर आधार कार्ड को अपडेट करने वाले गिरोह को पकड़ने में उत्तराखंड एसटीएफ को कामयाबी मिली है। यह गिरोह सीएससी सेंटर चलाने की आड़ में लोगों के फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बना कर आधार कार्ड को अपडेट करने का काम किया करता था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पिछले महीने भी एसटीएफ ने ऋषिकेश से फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाने वाले सीएससी सेंटर का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 68 आईडी भी बरामद की गई थी।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर एसटीएफ ने सीएचसी सेंटर पर छापेमारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां तक जुड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2