पौड़ी – एनएसयुआई नेता की गिरफ्तारी को लेकर तहसील कार्मिकों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। एसडीएम पौड़ी आकाश जोशी व यूथ कांग्रेस नेता नितिन बिष्ट के बीच हुए विवाद पर अब तहसील कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को कार्यबहिष्कार का अल्टीमेटम दिया है।
राजस्व निरीक्षक पौड़ी के अध्यक्ष विजय रामपंत ने बताया कि तहसील के पटवारी संघ और कर्मचारियों ने डीएम से मुलाकात कर इस मामले के आरोपी नितिन बिष्ट की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
सभी ने जिला प्रशासन को 2 दिन का समय दिया है। कहा कि यूथ कांग्रेस नेता व उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो तहसील के सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे।
वही जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।