Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड एटीएम से ठगी करने वाले दो लोगों कों पुलिस ने दबोचा, एटीएम...

एटीएम से ठगी करने वाले दो लोगों कों पुलिस ने दबोचा, एटीएम बदलकर लगाते थे लोगों कों चूना……

देहरादून{ऋषिकेश}- ग्राहकों के एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उन्हें चुना लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़गये हैं। इन दोनों ने ऋषिकेश, रानीपोखरी व देहरादून में बैंकों के एटीएम में ग्राहकों का एटीएम बदलकर करीब सवा तीन लाख रुपये का चुना लगाया है। जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश कोतवाली में 23 व 24 जून को प्रमोद सिंह राणा व पीतांबर दत्त ने एटीएम बदलकर रुपये निकाले जाने की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने एटीएम की जांच कर संदिग्धों के फुटेज प्राप्त कर लिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस को रानीपोखरी व एस्‍ले हॉल देहरादून के समीप के एटीएम में भी एटीएम बदलकर चोरी की वारदात के मामले में उक्त दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी में मिले। इसके बाद पुलिस ने आईडीपीएल स्थित पीएनबी एटीएम के पास दो युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी व विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अक्षय उर्फ विक्की पुत्र दिलबाग सिंह व सुमित उर्फ सोनू पुत्र श्रीपाल निवासी सनी बाजार सुल्तानपुर दिल्ली 86 बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2