एक युवक ने अपने परिवार पर किया जानलेवा हमला, खुद भी की आत्‍महत्‍या की कोशिश, दो बच्चों की मौत……

देहरादून-  देहरादून के डोईवाला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात डोईवाला के नागल ज्वालापुर में राम सिंह ने अपने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल दो बच्चों की मौत हो गई है। आरोपित ने अपने दो मासूम बच्चों पर लाठी व धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी। साथ ही पत्‍नी टीना पर भी प्राणघातक हमला किया है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाने की कोशिश की।

पुलिस ने अनुसार, घटना डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत नागल ज्‍वालापूर (दुधली) की है। यहां राम सिंह नाम का व्‍यक्ति रहता है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। बीते रोज उसने अपने दो बच्‍चों को मौत के घाट उतरा दिया। साथ ही पत्‍नी टीना पर भी जानलेवा हमला किया। इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। साथ ही घायल पत्‍नी और उसे हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इस संबंध में डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी राम सिंह के मासूम दो छोटे लड़का और लड़की दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। पत्नी टीना और राम सिंह की हालत गंभीर है। दोनों अस्‍पताल में भर्ती हैं। पूरा घटनाक्रम क्या था। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। आरोपी के घर वाले भी अभी कुछ बताने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here