
अरुणाचल प्रेदश से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ रातों- रात तवांग जिले में कई परिवार करोडपति बन गए. बता दें कि अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने बुधवार को इस गाँव के 31 परिवारों को 40.80 करोड़ का चेक दिया है, जो कि पिछले 5 सालों से मुआवजे की राशी का इंतजार कर रहे थे. जमीन
दरअसल चीन बॉर्डर से सटे तवांग जिले में सेना अपनी एक यूनिट स्थापित करना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने किसानो से 200 एकड़ जमीन खरीदी थी. हलाकि गाँव वाले अपने मुआवजे का पिछले 5 साल से इंतजार र रहे थे, अब 5 साल बाद रक्षामंत्रालय ने राज्य सरकार की ओर से रहत की रकम जरी की है.
बीते बुधवार को अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने हर परिवार को 1.09 करोड़ का चेक दिया है. वहीं एक परिवार को 6.73 करोड़ का चेक दिया गया तो एक दुसरे परिवार को 24.5 करोड़ का भी चेक दिया गया.



