Homeराज्यउत्तराखण्डएक्वेरियम की मछलियों से बदलते हैं किस्मत के सितारे, इस दिशा में...

एक्वेरियम की मछलियों से बदलते हैं किस्मत के सितारे, इस दिशा में एक्वेरियम रखने से होता है फायदा आप भी देखियें…..

घर में एक्वेरियम को रखना जहां एक ओर घर को खूबसूरती प्रदान करता है वहीं उसे जीवंत भी बनाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार भी एक्वेरियम को बहुत उपयोगी करार दिया गया है, क्योंकि इसे अगर सही स्थान और दिशा में रखा जाए तो यह परिवार के लोगों की खुशहाली का कारण बन सकता है।एक्वेरियम के भीतर बहने वाले पानी की आवाज घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के साथ साथ धन संपन्नता और खुशहाली को भी बढ़ाती है।एक्वेरियम को घर के किस भाग या किस दिशा में रखा जाता है, यह बात बेहद महत्वपूर्ण है।बगुआ डाइग्राम की सहायता से एक्वेरियम के लिए सही दिशा या उपयुक्त स्थान का चुनाव किया जा सकता है।घर का दक्षिण-पूर्वी भाग, एक्वेरियम रखने के लिए बेस्ट माना जाता है। घर में संपन्नता और धन में वृद्धि करने के उद्देश्य से इस स्थान को पारंपरिक रूप से सही करार दिया गया हैइसके अलावा आप घर के उत्तरी या पूर्वी भाग में भी एक्वेरियम को रख सकते हैं। अगर आप एक्वेरियम को उत्तरी दिशा में रखते हैं तो ये आपके कॅरियर ग्रोथ और अगर पूर्वी दिशा में रखते हैं तो यह घर में पारिवारिक शांति में बढ़ोत्तरी करता है।घर के भीतर ऐसे स्थान पर कभी भी एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए जहां भोजन बनता है या विश्राम किया जाता है, जैसे कि रसोई या बेडरूम। इसके अलावा घर के मध्य में भी कभी एक्वेरियम को स्थापित नहीं करना चाहिए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular