ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन ने पृथ्वी दिवस को मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया….

ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन ने पृथ्वी दिवस को मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया। रेलवे स्टेशन परिसर क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्वच्छता अभियान के साथ लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। परमार्थ वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि इतना कष्ट सहने के बाद भी पृथ्वी एक मां की तरह हम सबको हमेशा देने का काम करती है। एक सुसंतान होने का परिचय देते हुए हम सबको पृथ्वी को क्षति पहुंचाने वाले कार्यों को रोकना होगा। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पृथ्वी का हरित शृंगार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में साध्वी भगवती सरस्वती, निधि त्रिपाठी मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here