Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ऋषिकेश में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया...

ऋषिकेश में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा……

देहरादून{ऋषिकेश}- उत्तराखंड पर्यटन विभाग, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, जिला प्रशासन गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान एवं सत्यम वैदिक योगा स्कूल के सहयोग से ऋषिकेश में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। आज शिविर के अंतिम दिन योग साधकों ने सैकड़ों की संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान सत्यम वैदिक योग स्कूल के प्राचार्य योग गुरु सोमदत्त अमोली ने बताया कि योग आधुनिक जीवन में स्वस्थ दिनचर्या का साधन है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला आयुर्वेद एवम यूनानी अधिकारी सुभाष चंद ने सभी साधकों का शिविर में भाग लेने के लिए लोगों का धन्यवाद किया तथा लोगों से योग अपनाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ विवेक, डॉ प्रियंका, डॉ के एस नेगी, सत्यम वैदिक योगस्कूल के उप प्रधानाचार्य योगाचार्य महेश कोठारी सहित, योगेश कोठारी, रोहित सिंह राणा, शिवा, अंकित डबराल, सचिन, प्रीती, कमल जोशी प्रियंका, आरती, अमित, शुभम राणा, धर्मेद्र, प्रमोद कुमार, विपिन शैलेश आदि योगाचार्य मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2