Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ऋषिकेश में कूड़ा बिनने वाले को पड़े मिले 9.80 लाख रुपये

ऋषिकेश में कूड़ा बिनने वाले को पड़े मिले 9.80 लाख रुपये

 

ऋषिकेश:  उत्तराखंड के ऋषिकेश में  कूड़ा बिनने वाले एक व्यक्ति को  गंगा नदी के तट पर मौजूद झाड़ियों से 9. 80 लाख रुपये के पुराने अमान्य नोट मिले.

rs500notes_big759-580x395  थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कूड़ा बिनने वाला उत्तम थारू नेपाली है और उसने मुनि-की-रेती पुलिस थाना इलाका के तहत गंगा तट के आस पास स्थित झाड़ियों के पीछे पुराने 500 रुपये के नोट बिखरे देखे.

उन्होंने बताया, ‘‘कूड़ा बिनने वाले ने इन रुपयों को एक थैले में रखा और इसे हमारे हवाले कर दिया. ये नोट करीब 9.80 लाख रुपये के हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2