Homeउत्तराखण्डदेहरादूनउपराष्ट्रपति भारत सरकार जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।

उपराष्ट्रपति भारत सरकार जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।


केदानाथ धाम – उपराष्ट्रपति,भारत सरकार जगदीप धनखड़ पत्नी संग श्री केदारनाथ धाम पहुच चुके। वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन.(से.नि.) गुरमीत सिंह,जिलाधिकारी डॉ.सौरव गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे,एडीएम बीर सिंह बुदियाल,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार,केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी की जानकारी लेना शुरू कर दिया। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद वो बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करेगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular